Posted On:Saturday, September 14, 2024
दलीप ट्रॉफी राउंड 2 की शुरुआत 12 सितंबर से हो चुकी है. कुल 4 टीमें खिताब जीतने के लिए संघर्ष कर रही हैं। कई घरेलू खिलाड़ी भी हिस्सा ले रहे हैं और अपना दमखम दिखाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं. अनंतपुर में इंडिया ए और इंडिया डी टीमें आमने-सामने हैं. इंडिया डी की ओर से हिस्सा लेते हुए केकेआर के धाकड़ गेंदबाज हर्षित राणा ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने इंडिया ए के खिलाफ 4 अहम विकेट लिए. केकेआर के गेंदबाज का कमाल का प्रदर्शन आईपीएल 2024 में केकेआर के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले हर्षित राणा ने दलीप ट्रॉफी 2024 राउंड 2 में शानदार प्रदर्शन किया है। राणा ने पहली पारी में 4 विकेट लेकर धूम मचा दी है। उन्होंने अपने 17.3 ओवर के स्पेल में 2.91 की इकॉनमी रेट से रन दिए। राणा इन दिनों घरेलू टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन दिखा रहे हैं. अपने आखिरी मैच में भी उन्होंने इंडिया सी के खिलाफ पहली पारी में 4 विकेट लिए थे. अब एक बार फिर उन्होंने अपनी जबरदस्त गेंदबाजी से तहलका मचा दिया है. आईपीएल 2024 में कहर बरपाया हर्षित राणा ने आईपीएल 2024 में केकेआर के लिए खेलते हुए भी धमाल मचाया था. उन्होंने केकेआर को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी. राणा ने अपनी तेज गेंदबाजी से खेले गए 13 मैचों में 19 विकेट लिए. इस दौरान उन्होंने 9.08 की इकॉनमी रेट से रन दिए. इसके बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की टी20 सीरीज और श्रीलंका दौरे के लिए भी राणा को भारतीय टीम में शामिल किया गया था. लेकिन अब तक राणा भारतीय टीम के लिए अंतिम एकादश में शामिल नहीं हो सके हैं. लेकिन जिस तरह से वह गेंदबाजी कर रहे हैं. वह दिन दूर नहीं जब वह भारत के लिए डेब्यू करेंगे.
औरंगाबाद, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें, और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
सुरों की अमर आवाज़ को अंतिम विदाई: नम आंखों के साथ विदा हुईं आशा भोसले
अनुपम खेर और अनिल कुंबले की खास मुलाकात ने जीता दिल
फोर्स थ्री में जॉन अब्राहम का एक्शन अवतार फिर मचाएगा धमाल
आखिरी सवाल’ का दूसरा टीज़र रिलीज, इतिहास के अनछुए पहलुओं पर उठे बड़े सवाल
टाइगर श्रॉफ ने माइकल जैक्सन स्टाइल परफॉर्मेंस से सोशल मीडिया पर मचाया धमाल
नौकरी से आगे बढ़कर ‘रोजगार सृजन’ की ओर यूपी - युवाओं के लिए नया आत्मनिर्भर मॉडल
एक दिन के ट्रेलर ने एक तरफा प्यार की कहानी को दिया नया मोड़
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टार्र लव एंड वॉर को मिली रिलीज़ डेट
“देश का गौरव थीं” — गोविन्द नामदेव ने आशा भोसले को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
रामायण में रावण का नया अवतार देखने को मिलेगा बोले यश
खामोशी के बाद तूफान’— Jr NTR का ट्रांसफॉर्मेशन बना चर्चा का केंद्र, NTRNeel को लेकर बढ़ी उत्सुकता
सुरों की सरस्वती को अंतिम विदाई: नम आंखों के बीच पंचतत्व में विलीन हुईं आशा भोसले
IPL 2026: KKR की लगातार हार से बढ़ा दबाव, गुजरात टाइटंस ने रोमांचक मुकाबले में मारी बाजी
Shreyas Iyer का बड़ा बयान - आईपीएल खिताब जीतना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य
NZ vs WI: डेवन कॉनवे ने ठोका दोहरा शतक, करियर का सबसे बड़ा स्कोर बनाया, डेब्यू के बाद पहली बार किया ...
RCB-RR के बाद KKR की बारी, शाहरुख खान की टीम में बिक्री की तैयारी, IPL ऑक्शन के बाद आई बड़ी खबर
IND vs SA: अहमदाबाद में संजू सैमसन के पास आखिरी मौका, कोच गौतम गंभीर को करना होगा मजबूर
IND U19 vs SL U19 : दुबई से आई अच्छी खबर, 1.45 में होगा इंस्पेक्शन, 20-20 ओवर का मैच कराने की कोशिश
कैसा है Ahmedabad का AQI, भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5वां टी20 मैच खेला जाएगा या होगा रद्द?
क्या लखनऊ जैसे दुबई में भी AQI की वजह से मैच हुआ खराब, भारत का सेमीफाइनल मुकाबला नहीं हो पाया शुरू
Local
India
World
Business
Entertainment
Horoscope
Reviews
Sports
Lifestyle
Technology
You Should know
Local Bazar
अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. aurangabadvocalsteam@gmail.com
Copyright © 2021 | All Rights Reserved.
Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.
About Us | Contact Us | Our Team | RSS Feed | Disclaimer